• Login / Register
  • BPA NEWS

    संविधान निर्माता डॉ० अंबेडकर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

    आज 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर माधौगढ़ में भव्य शोभा यात्रा निकली गई । माधौगढ़ अंबेडकर पार्क चितोरा बस स्टैंड के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के निकट आज सुबह से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकत्रित होकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की व उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भेदभाव को मिटाने का आह्वान किया । अनिल कुमार पालीवाल व अरूण कुमार पलीवाल ने कहा कि भारत को सर्वहितकारी व विश्व के समस्त देशों से बडा संविधान देने के लिए यह देश सदैव उनका ऋणी रहेगा । इस संविधान मे समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के साथ-साथ दवे कुछ ले कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु समुचित कानून बनाए गए है। बीएसपी कार्यकात ने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए अपने समाज का उत्थान करने के उपाय करना होंगे तभी उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई इसमें लगभग 1000 लोगों ने शिरकत की। माधौगढ़ थाना कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक एस एस आई विश्राम सिंह एस आई शैलेन्द्र कुमार महिला एस आई रजनी पुलिस मानवेंद्र सिंह मनीष कुमार पावन महिला कांस्टेबल जयशारदा समस्त पुलिस वल कि मौजूदगी में शांति पूर्वक शोभायात्रा निकाली नगरवासी क्षेत्रवासी ग्रामवासी मौजूद रहे
                                                                                                           संवाददाता वेद प्रकाश 

    Leave A Comment